बंडामुंडा में लाइन ब्लॉक से रद्द होगी आरा और बक्सर एक्सप्रेस
चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन के पास इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। टाटानगर होकर चलने वाली बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी, जबकि दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द होगी। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन के पास इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर होकर चलने वाली बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस अप-डाउन में 25 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी, जबकि दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्तूबर को दोनों ओर से रद्द होगी। वहीं, 30 सितंबर और एक 1 अक्तूबर को पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर न आकर कटक व संबलपुर के रास्ते चलेगी। मालूम हो कि हावड़ा और बालेश्वर मार्ग में भी लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों को रद्द करने के साथ बदले मार्ग पर चलने और परिचालन दूरी में कटौती करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है।
मालूम हो कि ओडिशा में थर्ड लाइन के काम के कारण आनंद विहार-पुरी नीलांचल और राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग 7 अगस्त तक बदलेगा। इससे पूर्व चक्रधरपुर रेल मंडल में कांशबहल स्टेशन के पास लाइन ब्लॉक को लेकर 3 जुलाई से 19 नवंबर तक दिन बदलकर 11 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश है। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन 1 व 2 अगस्त को रद्द होगी, जबकि झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन भी 2 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी।


