रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 14-15 अक्तूबर को रद्द
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में, रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस को 14 और 15 अक्टूबर को रद्द किया गया है। यह निर्णय मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर संपत्ति मरम्मत के कारण है। इसके अलावा, अन्य ट्रेनों को भी मार्ग परिवर्तन और रद्द करने की सूचना दी गई है।

जमशेदपुर। रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 14 अक्तूबर तथा संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर लाइन मरम्मत और विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे ने शालीमार-भुज एक्सप्रेस को अपडाउन में 10 व 13 अक्तूबर को बदले मार्ग से चलाने का आदेश जारी किया है। इससे पूर्व संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन को 14 सितंबर से 1 अक्तूबर तक अप-डाउन में रद्द करने की तैयारी है। खड़गपुर मंडल के बालीचक में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से अप-डाउन करने वाली हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी।


