अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 व 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा और कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट तथा री-शिड्यूल किया जाएगा। ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। अन्य ट्रेनों के चलने का समय भी प्रभावित होगा।

अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 व 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

चक्रधरपुर। पुणे में एनआई कार्य एवं हडसपर-जीसीएमसी तीसरी लाइन कमीशनिंग को लेकर चक्रधरपुर मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट एवं री-शिड्यूल होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर, 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्तूबर को दौड़ तक ही जाएगी। ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्तूबर को दौड़ से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी। री-शिड्यूल होकर चलने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 1.45 मिनट देर से चलेगी।

ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 19 सितंबर को पुणे से 30 मिनट, 20 सितंबर को 2 घंटे, 3 अक्तूबर को 50 मिनट और 4 अक्तूबर को को 1 घंटा 55 मिनट री-शेड्यूल होकर चलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअजाद हिंद एक्सप्रेस 19 व 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी