पटरी पर पड़े शव के ऊपर से गुजरी ट्रेन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
महाराष्ट्र के परभणी में, रेलवे ट्रैक पर पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव पर ट्रेन गुजर गई। शिवसेना नेता सुषमा अंधारे ने घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें लोग ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है।

छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। महाराष्ट्र के परभणी में मंगलवार तड़के रेलवे ट्रैक पर पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने कहा कि मामले की पुष्टि और जांच की जा रही है। घटना पूर्णा जंक्शन के पास हुई। शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घटना का वीडियो साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे ट्रैक पर पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने के कारण शव पड़े होने के बावजूद ट्रेन को रोका नहीं जा सका। वीडियो में दो लोग लाल झंडा दिखाकर आती हुई ट्रेन को रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
इसी दौरान शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था।


