सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में लोको पायलट दंपती का सामान चोरी
प्रयागराज में सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में यात्रा करते समय लोको पायलट रवि रौशन प्रताप और उनकी पत्नी का सामान चोरी हो गया। चोरी में मोबाइल, पर्स, चश्मा और नकद शामिल हैं। ट्रेन के दौरान अज्ञात चोरों ने उनका सामान चुरा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन पहले कोई मदद नहीं मिली।

प्रयागराज। सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक रेलकर्मी और उनकी पत्नी का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी हो गया। एफआईआर के मुताबिक पुणे मंडल के दौंड स्थित सीसीसीओआर में कार्यरत लोको पायलट (गुड्स) रवि रौशन प्रताप अपनी पत्नी प्रिया कुमारी के साथ ट्रेन संख्या 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान डीडीयू-प्रयागराज छिवकी रेलखंड के बीच अज्ञात चोरों ने उनका सामान पार कर दिया। चोरी हुए सामान में मोबाइल, पर्स, चश्मा, मोबाइल चार्जर, एक हजार रुपये नकद और अन्य निजी सामान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सतना स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद टीटीई को सूचना दी।
इसके बाद हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। कटनी स्टेशन से लेकर जबलपुर तक कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पुणे पहुंचने पर शिकायत की। घटना स्थल प्रयागराज होने के कारण मामला प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफॉर्मर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Piyush Kumar Srivastavaशॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।


