मोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से गिरकर यात्री घायल

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड पर एक यात्री शिवम कुमार का मोबाइल छिनने का प्रयास किया गया, जिससे वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। शिवम, जो चार दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहा था, बदमाशों से बचने की कोशिश में गिर पड़ा। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से गिरकर यात्री घायल

हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड जौहरी बाजार के समीप चलती ट्रेन से बदमाशों ने एक रेल यात्री का मोबाइल छिनने का प्रयास किया। इस दौरान यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल रेल यात्री की पहचान समस्तीपुर जिले के रसूलपुर बघरा गांव निवासी सहदेव साह के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवम कुमार अपने चार दोस्तों के साथ समस्तीपुर स्टेशन से बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के जनरल बोगी से दिल्ली जाने के के लिए निकला था। जैसे ही ट्रेन हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के जौहरी बाजार के पास पहुंची,पहले से घात लगाए रेलवे लाइन के पास बैठे बदमाशों ने दरवाजे पर खड़े शिवम को निशाना बनाया और उसका मोबाइल झपटकर भागने की कोशिश की।

छीनाझपटी के दौरान संतुलन बिगड़ने से शिवम चलती ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। ट्रैक पर गिरने से उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी। उसके साथियों ने तुरंत ट्रेन के अंदर से ही शोर मचाया, जिसके बाद ट्रेन रुकने पर स्थानीय लोगों और रेल पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। -घनश्याम कुमार

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से गिरकर यात्री घायल