गंगा नदी के तटबंध के कटने के कारण 17 ट्रेनें रद्द
सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच कटा तटबंध अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर बरहरवा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटने के कारण, यात्री और मालगाड़ियों के लिए डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है। हालांकि, इस सेक्शन में अप लाइन से सीमित गति से ट्रेनों का आवागमन जारी है। प्रभावित कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो बहाली के काम में तेज़ी लाने और जल्द से जल्द सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, रद्द और डायवर्ट किया गया है। 01 अक्टूबर को 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू को रद्द कर दी गई है.
02 अक्टूबर ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू• 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू• 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू• 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू• 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर• 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस• 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू• 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू• 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू• 63422 साहिबगंज-अज़ीमगंज मेमू• 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू• 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू• 53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर• 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू• 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस• 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू• 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजरइन ट्रेनों का रूट बदला गया है
इन ट्रेनों का रूट बदला गया है
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाग एक्सप्रेस को मुंगेर-भागलपुर-बांका- देवघर के रास्ते चलाया जाएगा।•15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 01 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और 15734 भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 30 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते चलाया जाएगा।•13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाया जाएगा।•13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलाया जाएगा।
ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर 01 और 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को बरहरवा में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।•13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा साहिबगंज से शुरू होगी।•53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा जमालपुर से शुरू होगी।•53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा बरहरवा से शुरू होगी।
इसके अलावा, दो साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेनें साहिबगंज से 10:20 बजे और 17:00 बजे चलेंगी और भागलपुर से वापस आएंगी।


