ट्रेनें सात- सात घंटा तक लेट, यात्री परेशान
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में ब्लॉक के कारण गोरखपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और गोंडा समेत कई क्षेत्रों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक घंटे से लेकर 7.30 घंटे तक लेट रही। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और सुबह 8:00 से 10 बजे तक 27 टिकट कैंसिल हुए।

ट्रेनें सात- सात घंटा तक लेट, यात्री परेशान
बरेली। गोरखपुर,लखनऊ,गाजियाबाद, गोंडा समेत तमाम करेलखंड में ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हैl गुरुवार को भी अप डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक घंटा से लेकर 7:30-7:30 घंटे तक लेट थींl हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस 7.30 घंटा, जनसेवा 5.00 घंटा, अकाल तख्त चार 4.00 घंटा, देहरादून जाने वाली वन्देभारत 1.30 घंटा, चंडीगढ़ और लोहित एक्सप्रेस तीन तीन घंटा तक लेट हैंl ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ाl ट्रेनों की लेट लतीफ के चलते सुबह 8:00 से 10 बजे तक 27 टिकट कैंसिल हुएl

