आज चार घंटे देरी से खुलेगी सप्तक्रांति एक्सप्रेस
गुरुवार को मुजफ्फरपुर में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस चार घंटे देर से चली, जबकि अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। ये देरी और परिवर्तित मार्ग कई ट्रेनों की सेवाओं को प्रभावित करते हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के लिए होने वाले एनआई कार्य को लेकर गुरुवार को कई ट्रेनों का परिचालन देरी से और परिवर्तित मार्ग से होगा। मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस चार घंटे देरी से खुलेगी। कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस कटिहार से सवा घंटे देरी से खुलेगी। बुधवार को संबलपुर से चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस और बरौनी-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा के रास्ते हुआ।गुरुवार को ललितग्राम से चलनेवाली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। दरभंगा से खुलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते जाएगी।
दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते परिचालन होगा। इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती व ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं होगा। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।


