इंजन फेल होने से सवा घंटे खड़ी रही प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार को फेल हो गया, जिससे ट्रेन लगभग सवा घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। रघुराज सिंह पैसेंजर को भी एक घन्टे की देरी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, जलालपुर धई के पास ऊंचाहार एक्सप्रेस मवेशी से टकराने के कारण भी देरी हुई।

इंजन फेल होने से सवा घंटे खड़ी रही प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन

रायबरेली संवाददाता। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार को फेल हो गया। इससे सवा घन्टे के करीब ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद इसका इंजन बदला गया फिर यह ट्रेन अपने गन्तव्य की ओर रवाना की गई। इसी वजह से रघुराज सिंह पैसेंजर को भी करीब एक घन्टे की देरी से रवाना किया गया। इसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस भी दरियापुर में एक घन्टे खड़ी रही। जबकि शाम को जलालपुर धई के पास प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गया। जिसके कारण यह ट्रेन करीब पौन घंटे ट्रेन खड़ी रही। जिससे यात्रा कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रयाग राज बरेली एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था इसके बाद दूसरे इंजन को मंगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।