एनआई कार्य से आज व कल प्रभावित रहेंगी 78 ट्रेनें
मुजफ्फरपुर में मोकामा नए रेल पुल पर गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 30 सितंबर और एक अक्टूबर को 78 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें से 41 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 37 अलग रूट से चलेंगी। प्रभावित ट्रेनों में प्रमुख ट्रेनें कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस और हावड़ा-जयनगर शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोकामा नए रेल पुल पर चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 30 सितंबर और एक अक्टूबर को 78 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर व मिथिलांचल से खुलने व गुजरने वाली हैं। पूमरे की ओर से सोमवार को जारी पत्र के अनुसार दोनों दिनों में 41 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 37 बदले मार्ग से चलेंगी।
प्रभावित ट्रेनें
इसके अलावा कई ट्रेनों का परिचालन निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों से शुरू या समाप्त किया जाएगा। इसका असर मुजफ्फरपुर, जयनगर, दरभंगा समेत मिथिला के यात्रियों के साथ भागलपुर और कोलकाता रूट की ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
रद्द होने वाली ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक, 30 सितंबर को 19 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 13157/58 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस, 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस, 15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण, 13031/32 हावड़ा-जयनगर, 13185/86 सियालदह-जयनगर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। 15234 दरभंगा-कोलकाता और 15527/28 जयनगर-पटना-जयनगर ट्रेन भी रद्द रहेंगी।
एक अक्टूबर की स्थिति
वहीं, एक अक्टूबर को 22 ट्रेनें रद्द रहेगी। इनमें 13031/32, 13043 हावड़ा-जयनगर, 13185/86 सियालदह-जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस, 13419/20 जनसेवा एक्सप्रेस, 15079/80 पाटलिपुत्र-गोरखपुर, 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस और 15527/28 जयनगर-पटना-जयनगर शामिल हैं। 04185/86 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल तथा 18182 टाटानगर-थावे जैसी ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
डायवर्ट ट्रेनों की जानकारी
37 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता :
इसके अलावा बुधवार को 16 ट्रेनें डायवर्ट होकर चलेंगी। इनमें 12436 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर, 13019/20 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा, 15027/28 संबलपुर-गोरखपुर, 15483/84 अलीपुरद्वार-दिल्ली-अलीपुरद्वार और 13106 बलिया-सियालदह शामिल हैं। ये ट्रेनें दानापुर-पटना-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेंगी। वहीं, एक अक्टूबर को 21 ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। इनमें 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या, 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा, 15945/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़, 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और 22233/34 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-पटना शामिल हैं।
ट्रेन के ओरिजिनेशन में बदलाव
कई ट्रेनें दूसरे स्टेशन से खुलेंगी :
दोनों दिनों में कुछ ट्रेनों का ओरिजिनेशन या टर्मिनेशन भी बदला गया है। 15201 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र के बजाय हाजीपुर से और 15202 बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस हाजीपुर तक, 15510 पटना-ललितग्राम एक्सप्रेस, पटना के बजाए सोनपुर से तथा 15714 पटना-कटिहार का परिचालन बरौनी से परिचालित की जाएगी।


