भोलीडीह हाल्ट के निकट मालगाड़ी खराब
हिन्दुस्तान, धनबाद
गोमो में भोलीडीह हाल्ट के निकट एक मालगाड़ी के खराब होने से पूर्वा एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्रियों को एक घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का परिचालन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक प्रभावित रहा, जिसके बाद बैंकर भेजकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।

गोमो, प्रतिनिधि। धनबाद गया रेल खंड पर बुधवार को गोमो के आगे भोलीडीह हाल्ट के निकट एक मालगाड़ी अप लाइन पर खराब हो गई। इस वजह से अप से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस तथा पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक गोमो स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान दोनों ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक अप लाईन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। घटना की जानकारी के बाद गोमो से बैंकर (इंजन) भोलीडीह हाल्ट भेजा गया। इसके बाद मालगाड़ी को आगे ले जाया गया। तब जाकर दोपहर डेढ़ बजे बारी-बारी से दोनों ट्रेनों को गोमो से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


