आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा जंक्शन पर एक हादसे में महानंदा एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए, लेकिन किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ। रेलवे ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया है और घटना की जांच की जा रही है।

आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला
आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

आरा। आरा जंक्शन पर रविवार की तड़के करीब सवा चार बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन कोच पटरी से उतर गये। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया और स्टेशन पर राहत-बचाव का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

हादसे का विवरण

सुबह करीब आठ बजे अप लाइन पर परिचालन शुरू होने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जानकारी के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। ट्रेन को यहां से दिल्ली के लिए रवाना होना था। इसी दौरान परिचालन से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन का सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला जाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद इंजन के साथ एसएलआर और एच-1 कोच पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

राहत-बचाव कार्य

पटरी से उतरे कोचों को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए राहत-बचाव दल ने करीब ढाई घंटे तक मशक्कत की। कड़ी मेहनत के बाद तीनों कोच को ट्रैक पर चढ़ा दिया गया। हालांकि, कोचों को पटरी पर लाने के बाद भी कुछ समय तक rail परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे की टीम परिचालन बहाल करने में जुटी रही और जल्द ही ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद जताई गई।

जांच प्रक्रिया

हादसे ने रेलवे की सिग्नल और परिचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ट्रेन का सिग्नल सासाराम लाइन की ओर कैसे चला गया? क्या यह तकनीकी खामी थी या परिचालन स्तर पर चूक? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हादसे से जुड़े हर तकनीकी और परिचालन पहलू को खंगाल रहे हैं। सुबह-सुबह ट्रेन के पटरी से उतरने पर यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। अचानक झटके और ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर से यात्री सहम गए। हालांकि राहत की बात रही कि अभी तक किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल ट्रैक, सिग्नल और परिचालन व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरा स्टेशन पर तड़के हुआ यह हादसा भले ही बड़ा नुकसान किए बिना टल गया, लेकिन सिग्नल सिस्टम में कथित गड़बड़ी ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस हादसे में कितने कोच पटरी से उतरे?−
इस हादसे में महानंदा एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गये।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरा के पास महानंदा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला