मालगाड़ी डिरेलमेंट से एचएडी समेत सात ट्रेनें रही रद

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के बाद बुधवार को नौ

मालगाड़ी डिरेलमेंट से एचएडी समेत सात ट्रेनें रही रद

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के बाद बुधवार को नौ यात्री रेल गाड़ियों को रद करना पड़ा। सीपीआरओ ने बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों की परेशानी के लिए खेद है। ट्रैक क्लीयर होने के बाद गाड़ियों का संचालन पूर्व की तरह किया जाएगा। उत्तर रेलवे के ​साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट (पटरी से उतरने) के कारण उत्पन्न अत्यधिक आवागमन दबाव और परिचालन व्यस्तता हो गई है। जिसके कारण बुधवार को गाड़ी संख्या 64601 अलीगढ़ - दिल्ली, ​64103 अलीगढ़-दिल्ली, ​64105 अलीगढ़-नई दिल्ली, 64583 टूंडला-दिल्ली, ​64586 हाथरस-हाथरस किला, 64581 हाथरस किला-दिल्ली और 64102 दिल्ली-अलीगढ़ मेमू ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।

सीपीआरओ ने बताया कि यात्रियों से अनुरोध है कि वह यात्रा करने से पहले अपनी गाड़ी की स्थिति की उचित जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमालगाड़ी डिरेलमेंट से एचएडी समेत सात ट्रेनें रही रद