डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी से चली, यात्री परेशान
हिन्दुस्तान, खगडि़या
डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी से चली, यात्री परेशान डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। इन दिनों लगातार ट्रेनों का विलंब परिचालन जारी है। ऐसे में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी से चली। जबकि 11015 मुंबई-सहरसा अमृतभारत एक्सप्रेस करब साढ़े चार घंटे लेट चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे विलंब से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
ये भी पढ़ें:कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट, यात्री परेशान


