सप्तक्रांति साढ़े 10 घंटे देर से आई मुजफ्फरपुर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर जंक्शन पर शनिवार को कई ट्रेनें विलंबित रहीं। सबसे अधिक 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10.27 घंटे की देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनों में 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल और 15566 वैशाली एक्सप्रेस भी काफी देर से चल रही थीं।

मुजफ्फरपुर। जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शनिवार को काफी विलंब रहीं। इसमें सबसे अधिक 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10.27 घंटे की देरी से रात 9.32 बजे जंक्शन पहुंची। बताया गया कि यह आनंद विहार से ही 8.20 घंटे की देरी से खुली थी। इसके अलावा, 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 4.07 घंटे, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 6.02 घंटे लेट रही। वहीं, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 2.01 घंटे, 13022 मिथिला एक्सप्रेस 2.05 घंटे और 13020 बाघ एक्सप्रेस 2.49 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति 2.22 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


