14 घंटे विलंब से पहुंची संपर्क क्रांति
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी में ट्रेनों की लेट चलने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को नई दिल्ली-गुवाहाटी, नार्थ ईस्ट और सीमांचल सहित कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति रोजाना बनी हुई है।

बरौनी। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 14 घंटे, नार्थ ईस्ट 9 घंटे, सीमांचल 7 घंटे, अगरतल्ला स्पेशल 5 घंटे लेट बरौनी जंक्शन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। ऐसी स्थिति रोज ब रोज की बनी है।
ये भी पढ़ें:पांच घंटे विलंब से पहुंची रक्सौल-तिरुपति


