ट्रेन में तत्काल नहीं मिला इलाज 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

परिजनों को डायपर देते टीटीई मनीश उपाध्याय।शाहजहांपुर, संवाददाता। धनबाद से चलकर फिरोजपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के एच 1 क

ट्रेन में तत्काल नहीं मिला इलाज 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

शाहजहांपुर। धनबाद से चलकर फिरोजपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के एच 1 कोच में यात्रा कर रहे बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। तत्काल बच्चों को इलाज न मिलने पर पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। बता दें कि धनबाद से फिरोजपुर जाने के लिए गंगा सतलज एक्सप्रेस में एच 1 कोच में अपने परिवार सहित यात्रा कर रहे करीब साढे चार वर्षीय अंश को तेज बुखार आ गया। बुखार आने के बाद परिजनों ने कंट्रोल को जानकारी दी। कंट्रोल ने स्टेशन मास्टर को सूचना देते हुए ट्रेन रोकने के साथ डॉक्टर को बुलाने का मैसेज कर दिया।

इधर स्टेशन मास्टर की लापरवाही से डॉक्टर को तत्काल सूचना नहीं हो पाई तथा इसी बीच ट्रेन आ गई। ट्रेन आने के बाद खड़ी होने पर डॉक्टर को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डाक्टर ने इलाज कर ट्रेन को रवाना किया। इस दाैरान 20 ट्रेन खड़ी रहने पर नाराज यात्रियों ने बाहर निकल कर विरोध करना शुरू कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।