लोको पायलट की सूझबूझ से बची दो युवकों की जान

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर के गंडक कॉलोनी के समीप ट्रेन चालक ने दो युवकों की जान बचाई। इंटरसिटी एक्सप्रेस की लोको पायलटों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई और नशे में बेसुध दोनों युवकों को बचाने में मदद की। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लोको पायलट की सूझबूझ से बची दो युवकों की जान

समस्तीपुर, हिसं। ट्रेन संख्या 13226 इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलटों ने अपनी सूझबूझ व सतर्कता का परिचय देते हुये दो युवकों की जान बचायी। जानकारी अनुसार समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर गंडक कॉलोनी के समीप मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर जा रहे लोको पायलटों की नजर रेल ट्रैक पर लेटे दो युवकों पर पड़ी। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सुरक्षित दूरी पर रोका और काफी मशक्कत के बाद नशे में धूत दोनों युवकों को पटरी से हटाया। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में बेसूध थे। युवकों को पटरी से हटाने के बाद लोको पायलट ने उक्त ट्रेन को आगे बढ़ाया।

इस दौरान आसपास के लोगों ने अपने छत से घटना का विडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलोको पायलट की सूझबूझ से बची दो युवकों की जान