संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस की छह यात्राएं रद्द
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के विकास कार्यों के चलते संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस की छह यात्राएं रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 08661 14, 21 और 28 सितंबर को तथा ट्रेन संख्या 08612 17 और 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की गई है।

चक्रधरपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे में विकास कार्यों के चलते संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस की छह यात्राएं रद्द रहेंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08661 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 14, 21 और 28 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 17 और 24 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की जानकारी लेने की अपील की है।


