हटिया, इतवारी, बिलासपुर व राउरकेला की ट्रेनें कल रहेगी रद्द

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन, टाटानगर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों को 4 से 13 अक्तूबर के बीच रद्द किया जाएगा। यह निदेश दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा बंडामुंडा-राउरकेला के पास 5वीं लाइन के काम के कारण दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हटिया, इतवारी, बिलासपुर व राउरकेला की ट्रेनें कल रहेगी रद्द

जमशेदपुर। टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन, टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 7, 11 व 13 अक्तूबर को रद्द होगी। चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा-राउरकेला के पास 5वीं लाइन कार्य को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। ट्रेनों को अपडाउन में रद्द करने से विभिन्न राज्यों के हजारो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर-खड़गपुर एवं झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 8 व 10 अक्तूबर को रद्द करने का आदेश है। वहीं, आसनसोल-टाटा मेमू ट्रेन 8 व 10 अक्तूबर को आद्रा स्टेशन से अपडाउन करेगी जबकि, टाटा-हटिया एक्सप्रेस 7, 8 व 10 अक्तूबर को चांडिल से पुरुलिया के बजाय गुंडा विहार और मुरी स्टेशन होकर चलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहटिया, इतवारी, बिलासपुर व राउरकेला की ट्रेनें कल रहेगी रद्द