टाटा आसनसोल ट्रेन आज और 18 को रद्द
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन बुधवार को रद्द रही और 18 जुलाई को भी रद्द की गई है। आद्रा मंडल रेलवे में लाइन ब्लॉक के कारण ये निर्णय लिया गया है, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को दिक्कत होगी। कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं।

जमशेदपुर। टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन बुधवार को रद्द रही जबकि, 18 जुलाई को भी अप डाउन में रद्द रहेगी। आद्रा मंडल रेलवे में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। ब्लॉक को लेकर आसनसोल और टाटानगर के बीच अप डाउन करने वाली दो मेमू ट्रेन का परिचालन 15 से 19 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक होगा। रेलवे के परिचालन सिस्टम से झारखंड और पश्चिम बंगाल के दर्जनों छोटे-छोटे स्टेशनों के सैकड़ो ग्रामीण यात्रियों को रोज आवागमन में दिक्कत होगी। सूचना के अनुसार लाइन ब्लॉक को लेकर रेलवे ने झारखंड बंगाल मार्ग की अन्य पांच ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कईयों परिचालन में बदलाव किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


