राउरकेला-टाटानगर मेमू 4 से 13 अक्तूबर तक रद्द
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द होंगी। टाटानगर-इतवारी, टाटानगर-हटिया, और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 14 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। अन्य ट्रेनों जैसे हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी। राउरकेला-टाटानगर मेमू ट्रेन भी रद्द की गई है।

चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अप-डाउन में 4 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक दिन बदलकर चार दिन रद्द होंगी। हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस चार दिन रद्द रहेगी। हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 4 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक अप-डाउन में तीन दिन रद्द होगी। राउरकेला-टाटानगर मेमू ट्रेन को 4 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक लगातार अप-डाउन में रद्द करने का आदेश है।

