चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को अगले माह 43 ट्रेनें रहेंगी रद्द
07--चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को 4 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी 43 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 43

चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर अगले माह 43 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रेनों का परिचालन 4 अक्तूबर से 15 अक्तूबर बंद रहेगा। मंडल मुख्यालय ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू 4 से 7 एवं 11 से 15 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह राउरकेला टाटानगर राउरकेला मेमू, राउरकेला हटिया पैसेंजर का परिचालन 4 से 13 अक्तूबर तक बंद रहेगा। हटिया राउरकेला पैसेंजर 3 से 12 अक्तूबर, बरसुंवा बीरमित्रपुर बरसुंवा पैंसेजर 4 से 15 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन 6 से 8 अक्तूबर तक रद्द रहेगा। जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस 9 से 11 अक्तूबर, इतवारी टाटा इतवारी एक्सप्रेस 4 से 7 अक्तूबर एवं 11 से 13 अक्तूबर तक रद्द रहेगी。
रेलवे के मुताबिक,
हटिया झारसुगुड़ा एक्सप्रेस 4 से 7 अक्तूबर एवं 11 से 13 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस 5 से 8 अक्तूबर एवं 12 से 14 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। टाटानगर हटिया टाटानगर 4 से 7 एवं 11 से 13 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। टाटानगर बिलासपुर टाटानगर का परिचालन 4 से 7 एवं 11 से 13 अक्तूबर तक बंद रहेगा। हावड़ा कांटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस 4 से 6 एवं 11 से 13 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। कांटाभांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 5 से 7 अक्तूबर12 से 14 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। हावड़ा जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस 5, 7 एवं 12 अक्तूबर को रद्द रहेगी। जूनागढ़ रोड हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 6, 8 और 13अक्तूबर को नहीं चलेगी। हटिया दुर्ग एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी। मुबंई हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 हटिया बंगलुरु 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। पुरी हटिया पुरी एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें
नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोमो आद्रा मेदिनीपुर हिजली भद्रक कटक होकर पुरी जाएगी। पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कटक संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड ईब होकर चलेगी।


