संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14-15 अक्तूबर को रद्द रहेगी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 14 और 15 अक्तूबर को रद्द रहेंगी। बीना स्टेशन पर लाइन मरम्मत कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया जाएगा या उनके मार्ग में बदलाव किया जाएगा। रेलवे के विकास कार्यों के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14-15 अक्तूबर को रद्द रहेगी

रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्तूबर और संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर लाइन मरम्मत एवं अन्य विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे पूर्व संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन को 14 सितंबर से 1 अक्तूबर तक अप-डाउन में रद्द करने की तैयारी है। खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से अप-डाउन करने वाली क्रिया योगा एक्सप्रेस और संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी। चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल-धरुआडीह के बीच लाइन ब्लॉक के कारण पूर्व से रेलवे में 17 नवंबर तक दिन बदलकर चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने और बदले मार्ग पर चलाने की योजना है।

वहीं, रेलवे ने शालीमार-भुज एक्सप्रेस को अपडाउन में 10 व 13 अक्तूबर को बदले मार्ग से चलाने का आदेश जारी किया है। रेलवे के विकास कार्य में लाइन ब्लॉक से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14-15 अक्तूबर को रद्द रहेगी