22 सितंबर से 4 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी 16 एक्सप्रेस ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे में विकास कार्य के कारण 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रोलिंग ब्लॉक रहेगा। इसके चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होंगे। वाशिंगटन और रांची के बीच कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

चक्रधरपुर। पूर्व मध्य रेलवे में विकास कार्य को लेकर 22 सितंबर से लेकर 4 अक्तूबर तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते चक्रधरपुर मंडल से होकर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों समेत ईस्टकोस्ट एवं रांची रेल मंडल समेत अन्य कई मंडलों से होकर चलने वाली 16 एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी। रद्द रहने वाली ट्रेनें : ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 1 और 3 अक्तूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 2 और 4 अक्तूबर, ट्रेन नंबर 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 2 अक्तूबर और ट्रेन नंबर 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 29 सितंबर, 1 अक्तूबर और 2 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18182 थावे टाटानगर एक्सप्रेस 1, 3 और 4 अक्तूबर को रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त पुरी-पटना एक्सप्रेस 26 सितंबर, पटना-पुरी एक्सप्रेस 27 सितंबर, पुरी जयनगर एक्सप्रेस 1 अक्तूबर, जयनगर-पुरी एक्सप्रेस 3 अक्तूबर, रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सिंतबर और 2 अक्तूबर, गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्तूबर को, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्तूबर, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्तूबर, टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर और 3 अक्तूबर तथा कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस 2 और 5 अक्तूबर को रद्द रहेगी।परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें : हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 5 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग क्यूल, मुंगेर बरौनी होकर चलेगी, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्तूबर को बरौनी, मुंगेर, क्यूल होकर चलेगी। चल्र्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को क्यूल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी। पटना-हटिया एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, शेखपुरा, क्यूल झाझा होकर चलेगी। हटिया-पटना एक्सप्रेस 22, 25, 27, 29 सितंबर और 2 अक्तूबर को झाझा, क्यूल, शेखपुरा, बिहार शरीफ और बख्तियारपुर होकर चलेगी। पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 2, 3 और 4 अक्तूबर को खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, क्यूल, नवादा बंधुआ होकर चलेगी। हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 2, 3 और 4 अक्तूबर को बंधुआ, नवादा, क्यूल जमालपुर, मुंगेर खगड़िया होकर चलेगी। संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक क्यूल, मुंगेर बरौनी होकर चलेगी। वहीं गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक बरौनी, मुंगेर क्यूल होकर चलेगी।


