हावड़ा, जूनागढ़ व जगदलपुर की ट्रेनें 9 अक्तूबर को रहेंगी रद्द

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड में 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक रहेगा। इससे 51 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द और 14 लोकल ट्रेनों को 1 से 4 घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। टाटा-जयनगर एक्सप्रेस भी 25 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी।

हावड़ा, जूनागढ़ व जगदलपुर की ट्रेनें 9 अक्तूबर को रहेंगी रद्द

खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड विस्तार कार्य को लेकर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक होगा। इससे 51 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 14 लोकल ट्रेनों को एक से चार घंटे लेट से रवाना करने का आदेश हुआ है। दक्षिण पूर्व जोन के अनुसार, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन नौ और 11 अक्तूबर को रद्द रहेगा। वहीं, कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 9 अक्तूबर, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 11 अक्तूबर, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को नहीं चेलगी। जबकि, मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को 4 घंटे, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को 4 घंटे, मुंबई-हावड़ा मेल 9 अक्तूबर को 2 घंटे, हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत 11 अक्तूबर को 1 घंटे लेट से रवाना करने की तैयारी है। ट्रेनों के रद्द होने से रोज विभिन्न मार्गों के हजारों यात्रियों को दिक्कत होगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं ओड़िशा के स्टेशनों से अप-डाउन करने वाली लोकल ट्रेनों को भी रद्द किया गया है。

टाटा-जयनगर 25 व 26 को रद्द

आसनसोल रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन 25 व 26 सितंबर को रद्द रहेगा। वहीं, झारखंड के रांची से गोंडा एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस और राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस को भी 24 से 27 सितंबर तक अपडाउन में रद्द करने का आदेश है। वहीं, बरौनी लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से बिहार बक्सर, थावे, कटिहार और जयनगर एक्सप्रेस को रेलवे 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक रद्द हो सकती है। इससे पूर्व चक्रधरपुर मंडल के कांसबहल एवं बंडामुंडा में लाइन ब्लॉक को लेकर 17 नवंबर तक 11 ट्रेनों को दिन बदलकर रद्द करने का आदेश हुआ था।

पूछे जाने वाले प्रश्न

खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक कब तक रहेगा?
खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड में 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक रहेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहावड़ा, जूनागढ़ व जगदलपुर की ट्रेनें 9 अक्तूबर को रहेंगी रद्द