आज 15 ट्रेनें रद्द, 16 बदले मार्ग से चलेंगी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोकामा में 3 अक्तूबर को एनआई कार्य के कारण 15 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 16 ट्रेनें नए मार्ग से चलेंगी। कई ट्रेनों के निर्धारित स्टेशनों से खुलने के स्थान भी बदलेंगे। यात्रा में देरी भी देखने को मिलेगी।

आज 15 ट्रेनें रद्द, 16 बदले मार्ग से चलेंगी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोकामा में एनआई कार्य को लेकर तीन अक्तूबर को 15 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 16 बदले मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा चार ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन की बजाय दूसरे स्टेशन से खुलेंगी, जबकि चार ट्रेनों का आंशिक समापन होगा।

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे के अनुसार, रद्द होने वाली ट्रेनों में 13032 जयनगर-हावड़ा, 13186 जयनगर-सियालदह, 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13105 सियालदह-बलिया, 13106 बलिया-सियालदह, 13227 सहरसा-राजेंद्रनगर, 13228 राजेंद्रनगर-सहरसा, 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर, 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र, 15235 हावड़ा-दरभंगा, 15527 जयनगर-पटना, 15528 पटना-जयनगर, 18120 जयनगर-टाटानगर, 18182 थावे-टाटानगर और 18420 जयनगर-पुरी शामिल हैं।

बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेने

मिथिला समेत कई का बदला मार्ग :

तीन अक्टूबर को 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-बर्द्धमान होकर चलेगी। 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-बांका-जसीडीह होकर जाएगी। इसके अलावा 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली, 13246 आरा-न्यू जलपाईगुड़ी, 13245 न्यू जलपाईगुड़ी-आरा, 15634 गुवाहाटी-बिकानेर, 15047 कोलकाता-गोरखपुर, 15050 गोरखपुर-कोलकाता, 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, 22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट समेत कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 94803 जयनगर-पटना ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र होकर चलेगी। 13282 राजेंद्रनगर-डिब्रूगढ़ पटना-पाटलिपुत्र-समस्तीपुर-बरौनी होकर चलेगी। वहीं, 15510 पटना-ललितग्राम और 15509 ललितग्राम-पटना भी बदले मार्ग से चलेगी।

रास्ते से खुलने वाली ट्रेनें

चार ट्रेनें रास्ते से खुलेंगी :

शनिवार को 15201 पाटलिपुत्र-बगहा हाजीपुर से, 15510 पटना-ललितग्राम सोनपुर से, 15714 पटना-कटिहार बरौनी से और 63217 बरौनी-दानापुर मोकामा से खुलेगी। वापसी में 15202 बगहा-पाटलिपुत्र हाजीपुर, 15509 ललितग्राम-पटना सोनपुर, 15713 कटिहार-पटना बरौनी और 63218 दानापुर-बरौनी मोकामा में ही यात्रा समाप्त करेगी।

ट्रेनें विलंब से पहुँचीं

एनआई व परिचालन कारणों से कई ट्रेनें घंटों विलंब :

मोकामा एनआई कार्य का असर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आने वाली ट्रेनों पर भी दिखा। 15027 मौर्य एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट, 13019 बाघ एक्सप्रेस 5 घंटे 1 मिनट, 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट, 13022 मिथिला एक्सप्रेस 3 घंटे 18 मिनट और 19616 कविगुरु एक्सप्रेस 22 मिनट विलंब से मुजफ्फरपुर पहुंची।

इसके अलावा परिचालन संबंधी कारणों से भी कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। 05558 एलटीटी-रक्सौल स्पेशल 14 घंटे 4 मिनट, 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 6 घंटे 47 मिनट, 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट और 02564 बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे 58 मिनट विलंब से पहुंचीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦3 अक्तूबर को कितनी ट्रेनें रद्द रहेंगी?−
3 अक्तूबर को 15 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआज 15 ट्रेनें रद्द, 16 बदले मार्ग से चलेंगी