एलटीटी ट्रेन में विवाद, पेंट्रीकार कर्मचारी से मारपीट
गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली ट्रेन में पेंट्रीकार कर्मचारी और वेंडरों के बीच विवाद सामने आया। विवाद में लोग घायल हुए। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ालों को पकड़ा और आवश्यक कार्रवाई की। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने बताया कि शांति भंग के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उरई। संवाददाता मुंबई गोरखपुर एलटीटी में पेंट्रीकार कर्मचारी व वेंडरों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। हालांकि सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कराकर आवश्यक कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने बताया कि विवाद कर माहौल खराब करने के मामले में कार्रवाई की गई है।शनिवार को गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली टे्रन 20104 कानपुर से झांसी में जाते वक्त विवाद हो गया। पता चला है कि पेंट्रीकार कर्मचारी व कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गाली गलौज के साथ ही हाथापाई हुई। इसमें सिर में चोटें भी आई।
जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने बताया, दोनों पक्षों में कुल तीन लोगों में कुनाल निवासी अटरा कलां थाना चुर्खी, कन्हैया लाल ग्राम धोली थाना प्रयागपुर बहराइच व शान मोहम्मद निवासी इंदिरा नगर उरई को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।


