गया-कोडरमा रेलखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
गया-कोडरमा रेलखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत -लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिला शव, कुछ देर बाधित रहा डाउन लाइन का प

गया-कोडरमा रेलखंड पर सोमवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शाव रेल ट्रैक पर रह जाने के कारण डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर बाधित रहा। यह हादसा लालबाग और दिलवा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल किलोमीटर संख्या 409/16 पर सुबह करीब नौ बजे हुआ। शव की पहचान नहीं हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने और शव रेल ट्रैक पर ही रह जाने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ बल तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद शव रेल ट्रैक पर पड़े रहने के कारण डाउन रेल लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। सुरक्षा कारणों से संबंधित रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी गई। आरपीएफ की टीम ने ट्रैक से शव को हटाकर स्थिति सामान्य कराई, जिसके बाद डाउन लाइन पर रेल परिचालन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सका।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज मगध मेडिकल भेज दिया गया है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। व्यक्ति ट्रैक पर कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इन सभी पहलुओं पर जांच व पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि


