इटियाथोक में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

इटियाथोक में सोमवार सुबह एक ट्रेन दुर्घटना में राकेश चौरसिया की मौत हो गई। वह अपने खेत से लौट रहे थे जब 12572 हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में शोक की लहर है।

इटियाथोक में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक में दक्षिण फाटक के पास सोमवार सुबबह ट्रेन दुर्घटना में राकेश चौरसिया की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 5:45 बजे हुई जब राकेश चौरसिया अपने खेत से वापस लौट रहे थे। गोंडा से बलरामपुर की तरफ जा रही ट्रेन संख्या 12572 हमसफर एक्सप्रेस जैसे ही इटियाथोक स्टेशन के दक्षिणी समपार फाटक के पास पहुंची, राकेश चौरसिया ट्रेन के चपेट में आ गए। हादसे में दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना का मेमू बलरामपुर स्टेशन को दिया।

इटियाथोक रेलवे स्टेशन मास्टर मुराली यादव ने बताया यह घटना सोमवार की सुबह करीब 5:45 बजे की है। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करवाई। शव की पहचान कस्बा इटियाथोक मुख्य चौराहे के रहने वाले राकेश चौरसिया (53) पुत्र उदई के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक के दो बेटे अनिरुद्ध चौरसिया और कृष्ण मुरारी चौरसिया तथा दो बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। दुखद घटना से परिवार में शोक का माहौल है। इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइटियाथोक में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत