दौराला में मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर दौराला गांव फाटक और सरधना फाटक के बीच एक 25 वर्षीय युवक की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दौराला में मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह दौराला गांव फाटक और सरधना फाटक के बीच लगभग 25 वर्षीय एक युवक की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस और थाना पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ से मालगाड़ी हरिद्वार की ओर जा रही थी। इस दौराना दौराला गांव फाटक और सरधना फाटक के बीच लगभग 25 वर्षीय एक युवक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया।

मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदौराला में मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत