ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
हिन्दुस्तान, चंदौली
पीडीडीयू नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में छित्तमपुर रेलवे लाइन क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच जारी है और मौत के कारणों का पता शव पहचान के बाद चलेगा।

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर रेलवे लाइन क्रॉसिंग के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव शिनाख्त करने का प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है।क्षेत्र छित्तमपुर ब्लॉक हट बी पोखरे के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


