ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हिन्दुस्तान, हरदोई
हरदोई के बघौली में ट्रेन की चपेट में आने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम को हुई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक को पुनः चालू कर दिया गया है।

हरदोई। बघौली में मजीदपुरवा से बघौली के बीच किलोमीटर संख्या 1152/08 पर शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 80 वर्षीय झूरा निवासी बघौली की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की पहचान की। एसओ प्रशान्त दुबे ने बताया कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक क्लियर करा दिया गया और ट्रेनों का संचालन सुचारू हो गया।


