ट्रेन से गिर कर युवक की मौत
हिन्दुस्तान, जौनपुर
सिंगरामऊ के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के रजनीपुर क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है और रेलवे पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

सिंगरामऊ(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की सुबह चलती ट्रेन से गिर कर एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर आकाश कुमार ने बताया कि सुबह सवा चार बजे मरुधर एक्सप्रेश गुजरने के कुछ देर बाद क्रासिंग पर तैनात कर्मी ने सूचना दिया कि एक यात्री ट्रेन से गिर गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने बताया कि मामला होम सिग्नल के बीच का होने के कारण आगे की कानूनी कार्रवाई रेलवे पुलिस करेगी।खबर
लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।


