मनोहरपुर में ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर,रेफर
मनोहरपुर में, एक 60 वर्षीय महिला सुमति देवी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार को इतवारी-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा के दौरान हुई, जब वह रायकापाट के समीप गिर गई।

मनोहरपुर। मनोहरपुर- जराईकेला रेलवे मार्ग स्थित रायकापाट के समीप ट्रेन से गिर कर 60 वर्षीय महिला सुमति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को रविवार की सुबह पुलिस आरपीएफ ने उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। महिला को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सुमति देवी चक्रधरपुर के केरा के जारकी शिमलाबाद गांव की रहने वाली है। शनिवार की को इतवारी -टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से रायगढ़ से अपने घर चक्रधरपुर लौट रही थी। इसी दौरान महिला रायकापाट गांव के समीप डाउन रेल लाइन में पोल संख्या 379/20 के समीप गिर गई।
महिला रात भर ट्रैक के के समीप ही पड़ी रही। वहीं रविवार को मनोहरपुर-आरपीएफ को इसकी सूचना मिली जिसके बाद आरपीएफ ने महिला को मनोहरपुर सीएचसी मे भर्ती कराया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के के बाद परिजन भी मनोहरपुर पहुंचे। जहां परिजनों ने बताया की शनिवार को उनसे फोन पर बात हुई थी जिसमें मनोहरपुर ट्रेन से पहुंचने की बात बताई थी, इसके बाद से संपर्क नहीं हो रहा था।


