कॉलर ऐप 1600 नंबर ब्लॉक नहीं कर सकता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 1600 नंबर की शृंखला से आने वाली वैध व्यावसायिक कॉल को गलत तरीके से ब्लॉक करने के मामले में नियम स्पष्ट किए हैं। ट्राई ने कहा कि इन कालों को कोई कॉल प्रबंधन ऐप ब्लॉक नहीं कर सकता क्योंकि ये सरकारी संस्थाओं द्वारा उपयोग की जाती हैं।

कॉलर ऐप 1600 नंबर ब्लॉक नहीं कर सकता

नई दिल्ली, एजेंसी। वैध व्यावसायिक कॉल को गलत तरीके से ब्लॉक करने के मामले में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को नियम स्पष्ट किए। ट्राई ने कहा कि 1600 नंबर की शृंखला से आने वाली कॉल को कोई भी कॉल प्रबंधन ऐप ब्लॉक नहीं कर सकता। ट्राई के मुताबिक, 1600 नंबर शृंखला का उपयोग भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी, बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण और पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण जैसे संस्थान करते हैं। दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम के तहत ऐसी कॉल को टैग, ब्लॉक या फिल्टर करने की अनुमति नहीं है। सरकारी संस्थाएं भी नागरिकों से संवाद के लिए इसी फोन नंबर शृंखला का इस्तेमाल करती हैं।हालांकि,

ट्राई ने कहा कि 140 नंबर शृंखला से आने वाली कॉल को केवल 'डू नॉट डिस्टर्ब' (डीएनडी) पंजीकरण के जरिए ब्लॉक किया जा सकता है। ट्राई ने कहा कि 140 नंबर शृंखला का उपयोग पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों प्रचार संबंधी कॉल के लिए करती हैं। इन कॉल को किसी ऐप के माध्यम से टैग या फिल्टर नहीं किया जा सकता। यदि किसी उपभोक्ता ने किसी क्षेत्र की कॉल ब्लॉक कर दी है तो उसे उस क्षेत्र से कोई भी कॉल नहीं आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।