रुद्रप्रयाग के मथ्यागांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक घायल
हिन्दुस्तान, देहरादून
रुद्रप्रयाग में मथ्यागांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। डीडीआरएफ और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को वाहन से बाहर निकाला। घायल को अस्पताल भेजा गया है।
रुद्रप्रयाग के मथ्यागांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक घायल
रुद्रप्रयाग। जनपद में मंगलवार सुबह छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित (26) घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को वाहन से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


