बिजनौर के लिए भी:: गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम की टक्कर से ट्रक हेल्पर की मौत
मृतक अयान का फाइल फोटो।जलालाबाद, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक का टायर फटने के बाद उसे देखने के लिए नीचे उतरे हेल्पर को पीछे से

जलालाबाद । गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक का टायर फटने के बाद उसे देखने के लिए नीचे उतरे हेल्पर को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हेल्पर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2:41 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि थाना जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के चैनेज संख्या 249.400 के पास हादसा हो गया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में पता चला कि ट्रक यूपी-12 बीटी-9695 ओडिशा से गोविंदगढ़ पंजाब की ओर जा रहा था। रास्ते में ट्रक का टायर फट गया। इस पर हेल्पर आयान (19) पुत्र एजाज, निवासी नगला उर्फ गढ़ी थाना रायपुर जिला बिजनौर नीचे उतरकर टायर देख रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम बीआर-06 जीएच-1373 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आयान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक और डीसीएम दोनों को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के दौरान कुछ समय यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया ।----
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


