ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
नगर में 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह टहलने निकले थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित था, जिससे यह घटना खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है।

नगर के शक्तिनगर निवासी एक युवक घर से निकलकर टहलने के लिए गया। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। नगर के शक्तिनगर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। वह टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच पहुंचे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जितेंद्र लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित था। जीआरपी थानाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि युवक किसी यात्रा के लिए घर से नहीं निकला था, बल्कि टहलने के लिए निकला था। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।


