ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।दुद्धी थाना क्षेत्र के गुलालझरिया गांव निवासी देवधारी गोंड़ ने चोपन थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी अनिता अपने बहनोई रामलाल गोंड़ निवासी पनारी टोला निगा, थाना चोपन के घर कुछ दिनों पूर्व घुमने आई थी। परिजनों के अनुसार युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह सलाईबनवा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे पटरी पर पहुंच गई।

इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चोपन थाने के हल्का दरोगा विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत