खेत की जुताई पर निकले किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

हादसा ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के भरहापारा गांव के पास शुक्रवार शाम

खेत की जुताई पर निकले किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत

हादसा ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के भरहापारा गांव के पास शुक्रवार शाम खेत की जुताई करने जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। बारिश के कारण नहर किनारे कीचड़ से फिसले ट्रैक्टर के खाई में पलट जाने से किसान उसके नीचे दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।भरहापारा गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूराम चौहान शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर सरयू नहर के पास स्थित अपने खेत की जुताई करने जा रहे थे।

लगातार हो रही बारिश के कारण नहर किनारे की चढ़ाई पर कीचड़ जमा था। ट्रैक्टर चढ़ाते समय उसका पहिया फिसल गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के दौरान उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला, जिसके चलते ट्रैक्टर के नीचे दबने से बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान प्रेम नारायण ने बताया कि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची थाना ललिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमावती चौहान और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।