मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर कूदा युवक, मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ में, एक 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात वाराणसी जा रही मालगाड़ी के सामने आत्महत्या कर ली। युवक का शव प्लेटफॉर्म नंबर दो पर कई टुकड़ों में बंट गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से शुक्रवार देर रात वाराणसी को जा रही मालगाड़ी के सामने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक करीब 35 वर्षीय युवक कूद गया। घटना में युवक का शव कई टुकड़ों में बंट गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी की जांच में पता चला कि युवक स्वयं ही मालगाड़ी के सामने आत्महत्या करने पहुंचा था। जीआरपी मृतक के शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


