ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरकांटी। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के समीप श्रीसियां में एक युवक ने ट्रेन के

कांटी। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर मंगलवार को कपरपुरा स्टेशन के समीप श्रीसियां में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक श्रीसियां निवासी अभय कुमार (25) था। हादसे की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। युवक शर्ट व जींस पहन रखी थी। युवक की पिछले साल शादी हुई थी। सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे मरने का कारण मेरी पत्नी ही है। क्योंकि, वो निरहू किशन नाम के लड़के से प्रेम करती है।
ये भी पढ़ें:ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी
उसके फोन में कविता का फोटो भी है। यह सब मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। मुझे अंदर ही अंदर घुटन सा महसूस हो रहा। यही मेरे मौत का कारण बना। सॉरी माई फेमिली...।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


