मोबाइल न देने पर पति से नाराज विवाहिता ने फंदे पर लटक दी जान
मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में देर शाम की घटना पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में पवन कुमार गंगवार की अध्यक

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मंगलवार की शाम मोबाइल फोन को लेकर पति से हुए विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मटिहानी गांव निवासी विक्रम उर्फ भोला की शादी लगभग पांच माह पूर्व आठ मई को सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के खजुरावल गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमिला के साथ हुई थी।
परिजनों के अनुसार प्रमिला मायके वालों से बात करने के लिए पति से मोबाइल मांग रही थी। मोबाइल नहीं देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति गांव में चला गया। शाम लगभग छह बजे प्रमिला घर में भोजन पका रही थी। घर पर उसकी सास मौजूद थीं, जबकि प्रमिला घर के अंदर अकेली थी। इसी दौरान उसने कच्चे मकान की बड़ेर में साड़ी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद घर लौटे पति ने प्रमिला को आवाज दी, जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस संदर्भ में मड़िहान थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मटिहानी गांव में फंदे पर लटकता एक विवाहिता का शव मिला है। मायके वालों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

