जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत,मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पति के दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता सोमवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसके पिता ने पति और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच जारी है।

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत,मुकदमा दर्ज

जहनाबाद। पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरेली जिले के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम मिलक बमनपुरी निवासी गंगाराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उनकी बेटी सोमवती का विवाह करीब 15-16 वर्ष पहले सैजना निवासी महेश कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद से हुआ था। दोनों के 12 वर्षीय बेटा भूपेंद्र और करीब 14 वर्षीय बेटी सुमन हैं।

आरोप है कि पांच-छह माह पहले महेश का गांव की गायत्री देवी से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रुद्रपुर में रहने और नौकरी करने लगे। आरोप है कि करीब पांच-छह दिन पहले महेश गायत्री को लेकर सैजना स्थित घर आया और दोनों ने सोमवती को रास्ते से हटाने का प्रयास करते हुए उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। सोमवती ने फोन पर अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने दामाद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि मृतका के जेठ कृष्णपाल, ननद कुसुम पत्नी पप्पू तथा बहनोई पप्पू पुत्र बाबूराम निवासी कुंवरपुर तुलसी पट्टी, थाना क्योलड़िया, बरेली भी आए दिन उसे ताने देते और परेशान करते थे। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर सोमवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे नवाबगंज के आर्य अस्पताल ले गए, जहां वह तीन-चार घंटे भर्ती रही, लेकिन उसकी मौत हो गई। नवाबगंज पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत,मुकदमा दर्ज