किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बांदा में 17 वर्षीय किशोरी अनामिका द्विवेदी ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच जारी है, लेकिन आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है।

बांदा। सूने घर में किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धंन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव निवासी बृजेश ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी अनामिका द्विवेदी पुत्री श्रीकांत द्विवेदी ने बुधवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकली तो मां शांती देवी ने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
शोर सुन परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा तोड़ परिजन कमरे में पहुंच देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चाचा बृजेश ने बताया पिता चेन्नई में मजदूरी करता है। अनामिका दो बहनों में छोटी थी। घर पर किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


