पत्नी से हुये विवाद में सैनिक ने फांसी लगा दी जान
अंडमान निकोबार में तैनात एक सैनिक ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह सोकर नहीं उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है और मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पेज चार के लिए ------- खुदकुशी भारतीय सेना में अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पंकज तैनात था पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव उतार जमीन पर रख दिया नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के धबछुआ गांव में एक सैनिक ने पत्नी से हुये विवाद के बाद फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह तब हुई। जब वह सो कर नहीं उठा। घर के लोग उसके कमरे में जा कर देखे तो वह पंखे के सहारे झूल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत सैनिक पंकज कुमार गुप्ता ( 32 वर्ष ) धबछुआ गांव निवासी बृजबिहारी साह का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि भारतीय सेना में अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पंकज तैनात था।
घटना का विवरण
इसी माह छह अगस्त को छुट्टी पर गांव आया था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना का कारण पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया हैं। थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले उसके परिजन सैनिक का शव उतारकर जमीन पर रख दिए थे। सूक्ष्म जांच के लिए मौके पर एसएफसीएल की टीम को बुलाया गया था। जो मौके से साक्ष्य इकठ्ठा कर के ले गई है। सैनिक की पत्नी फिलहाल मायके में है। जिसे छुट्टी पर आने के बाद पंकज ने उसके मायके रोहतास जिे के राजपुर थाना क्षेत्र के राजनडीह गांव पहुंचा दिया है। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सैनिक की पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में कार्यरत थी। जिसकी नौकरी छुड़वाकर सैनिक अपने साथ पोर्ट ब्लेयर ले गया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सैनिक की मौत का असली कारण पता चल पायेगा। (नावानगर से अरुण सिंह)


