युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, कोहराम
इटावा में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी पत्नी खाना लेकर आई, तो उसे दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर युवक फंदे पर लटका पाया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक का माहौल है।

इटावा। युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी खाना बनाने छत पर गई थी, तभी उसने फांसी लगा ली। पत्नी खाना लेकर पहुंची तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के यमुना तलहटी के रहने वाले 48 साल के अरविंद शनिवार शाम को घर आया और पत्नी धन देवी से खाना मांगा। पत्नी खाना बनाने के लिए छत पर चली गआ। कुछ देर बाद वह खाना लेकर लौटी, तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देकर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांका। अरविंद फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया तो उन्होंने चीख पुकार की।
आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अरविंद को फंदे से नीचे उतारा। आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई कमलेश ने बताया कि अरविंद किताब की दुकान पर काम करता था, 10 दिन से वह काम पर नहीं जाता था। पत्नी, बेटा और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी भी घटना का कारण नहीं बता पा रही है।


