पारिवारिक विवाद से आहत सफाई कर्मी ने लगाई फांसी

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

माधौगढ़ के कासिमपुर गांव में एक 45 वर्षीय सफाईकर्मी ने अपने छोटे भाई के साथ हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। रामप्रकाश बाल्मीकि ने छत की बीम से लटककर जान दी। उसकी पत्नी और बच्चे गहरे दुख में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच की जा रही है।

पारिवारिक विवाद से आहत सफाई कर्मी ने लगाई फांसी

माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में रविवार सुबह 45 वर्षीय सफाईकर्मी ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह के पीछे भाई से हुआ विवाद बताया गया है। गांव कासिमपुर निवासी रामप्रकाश बाल्मीकि गोहन नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह एक ही मकान में अपने छोटे भाई मिंटूराम के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था।

दो दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रविवार को सुबह रामप्रकाश ने घर के अंदर छत की बीम में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने कमरे में उसे फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के घर में पत्नी पानकुंवर, पुत्र 12 वर्षीय शशिकांत, 18 वर्षीय मानसिंह और पुत्री किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के इकलौते कमाने वाले के चले जाने से घर में मातम पसर गया है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।